टीम पॉइंट
हर टीम को 1,00,000 पॉइंट दिए जाएंगे। इन्हीं पॉइंट्स में टीम को अपने 16 खिलाड़ियों का कोटा पूरा करना होगा। जो खिलाड़ी कप्तान बनेगा, उसके पॉइंट भी इन्हीं 1,00,000 पॉइंट्स में से कम किए जाएंगे।
Every Rule Of The Tournament, Point By Point
हर टीम को 1,00,000 पॉइंट दिए जाएंगे। इन्हीं पॉइंट्स में टीम को अपने 16 खिलाड़ियों का कोटा पूरा करना होगा। जो खिलाड़ी कप्तान बनेगा, उसके पॉइंट भी इन्हीं 1,00,000 पॉइंट्स में से कम किए जाएंगे।
किसी भी खिलाड़ी को पॉइंट्स के पैसे नहीं दिए जाएंगे। ये पॉइंट्स सिर्फ ऑक्शन के लिए होंगे। यह टूर्नामेंट हमारे समाज की एकता और खिलाड़ियों को मंच देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
अगर कोई स्पॉन्सर अपनी इच्छा से किसी खिलाड़ी को पेमेंट करता है, तो वह आपसी सहमति से होगा। इसमें आयोजन समिति का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।
दूर से आने वाले खिलाड़ियों की यात्रा व्यवस्था उनकी टीम के स्पॉन्सर द्वारा की जाएगी।
सभी खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की जाएगी।
आयोजन समिति द्वारा दी गई टी-शर्ट पहनना सभी खिलाड़ियों के लिए जरूरी है। टी-शर्ट नहीं पहनने पर 5 रन की पेनल्टी लगेगी। सभी खिलाड़ियों के लिए ब्लैक लोअर पहनना भी जरूरी है।
बिना शूज कोई भी खिलाड़ी मैच नहीं खेल सकता। गंभीर चोट लगने की स्थिति में खिलाड़ी सिर्फ बल्लेबाजी कर सकता है।
मैच के दौरान कोई भी खिलाड़ी ग्राउंड में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकता।
सभी खिलाड़ियों को मैच शुरू होने से 20 मिनट पहले ग्राउंड में रिपोर्ट करना जरूरी है।
अगर कोई टीम निर्धारित समय से 5 मिनट लेट होती है, तो उसके ओवर कम किए जाएंगे।
मैच के दौरान सभी खिलाड़ियों को समय का पूरा ध्यान रखना होगा और मैच को बिना देरी के आगे बढ़ाने में सहयोग करना होगा।
सभी मैच निव्या हार्ड टेनिस ग्रीन बॉल से खेले जाएंगे। हर मैच 10 ओवर का होगा।
हर मैच में 3 ओवर का पावरप्ले होगा। एक गेंदबाज अधिकतम 2 ओवर ही डाल सकता है और टीम में कम से कम 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल करना जरूरी है।
इस टूर्नामेंट में सभी टीमें इम्पैक्ट प्लेयर रूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए तय नियम और शर्तें लागू होंगी।
अगर कोई टीम तय समय में अपने 10 ओवर पूरे नहीं कर पाती, तो बाकी बचे ओवरों में एक खिलाड़ी को 30 यार्ड के अंदर फील्डिंग करनी होगी।
अगर कोई टीम बार-बार धीमी ओवर गति करती है, तो उस टीम के कप्तान को 1 मैच के लिए बैन किया जा सकता है।
अंपायर से किसी फैसले पर बात या बहस सिर्फ टीम का कप्तान कर सकता है। किसी दूसरे खिलाड़ी द्वारा ऐसा करने पर उसे 1 मैच के लिए बैन किया जाएगा।
ग्राउंड में गुटका, सिगरेट या किसी भी तरह की ड्रिंक करना पूरी तरह मना है। ऐसा करने वाले खिलाड़ी को सीधे टूर्नामेंट से बाहर किया जा सकता है।
अगर कोई खिलाड़ी बिना किसी सही वजह के टूर्नामेंट बीच में छोड़ देता है, तो उसे 3 साल के लिए MPL से बैन किया जाएगा।
सभी खिलाड़ियों और टीमों को MPL के सभी नियमों का पालन करना जरूरी है। किसी भी मामले में आयोजन समिति का फैसला अंतिम होगा।
In any dispute the decision of the MPL committee is final. For any question about these rules, please contact us.